इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

Jan 03, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद में ठंड और प्रदूषण का संकट बढ़ता जा रहा है। शनिवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर भी खराब बना हुआ है, फरीदाबाद का एक्यूआई 222 और बल्लभगढ़ का 259 है।

इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोगों पर प्रदूषण और ठंड का कहर जारी है। शनिवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद शहर में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में बना हुआ है। फरीदाबाद का एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। वहीं बल्लभगढ़ का 259 रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बर्फीली हवा ठिठुरन भी बढ़ाएगी। सबसे ठंडा दिन होने के चलते लोग काफी परेशान है।

ठंड के चलते पार्क भी सूने रहे। शीतकालीन अवकाश होने के बावजूद ठंड केचलते बच्चे घर ही रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा सुबह के समय कोहरे की हल्की चादर भी छाई हुई थी। हालांकि दोपहर करीब 1:00 बजे आसमान साफ होने से हल्की धूप भी निकली थी, लेकिन ठंडी हवा के झोकों के आगे सूरज की तपिश बेअसर थी। वहीं सूरज ढलने के साथ ही एक बार फिर से ठंड महसूस होने लगी। कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों के हाथों में गलन अनुभव हो रही थी। ठंड से बचने के लिए लोगों को दो-दो गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदूषण से राहत नहीं : फरीदाबाद का एक्यूआई 222 रहा, जबकि बल्लभगढ़ का एक्यूआई 259 दर्ज किया गया। वहीं एनआईटी में प्रदूषण स्तर 213 और सेक्टर-30 में 229 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। शहर में प्रदूषण से राहत नहीं मिली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।