नेशनल हाईवे पर कार-बाइक टक्कर, बाइक सवार घायल
बल्लभगढ़ में नेशनल हाईवे पर बाटा फ्लाईओवर पर रविवार को एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार फराज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात बाधित रहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बल्लभगढ़,संवाददाता। नेशनल हाईवे स्थित बाटा फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के एयरबैग खुल गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गई। दुर्घटना में बाइक सवार फराज नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने अनुसार घायल फराज बिजनौर का निवासी है और फिलहाल फरीदाबाद में रहता है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



