सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
बल्लभगढ में एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना 12 मई को...

बल्लभगढ, संवाददाता। आईएमटी से ड्यूटी कर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जंवा निवासी भीम सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। वह और उनके बेटे आईएमटी में स्कूटी गार्ड की नौकरी करते हैं। 12 मई को उनका बड़ा बेटा सुरेश ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जब वह आगरा नहर के साथ बनी सर्विस रोड पर डी पुल के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पहले फतेहपुर बिल्लौच के बरेजा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बाद में हालत गंभीर होने पर उसे सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।