Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsSerious Amusement Park Accident in Faridabad IIT Student Injured
इंजीनियरिंग छात्र की हालत गंभीर, आठ को छुट्टी मिली

इंजीनियरिंग छात्र की हालत गंभीर, आठ को छुट्टी मिली

संक्षेप:

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शनिवार को झूला हादसे में आईआईटी दिल्ली के छात्र प्रशांत की हालत गंभीर है। झूले का एक हिस्सा अचानक टूट गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

Feb 08, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेले के मनोरंजन पार्क में शनिवार को हुए झूला हादसे में राजस्थान के धौलपुर निवासी प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशांत दिल्ली आईआईटी में तीसरे वर्ष का छात्र है और वह अपने एक दोस्त के साथ सूरजकुंड मेला घूमने आया था। हादसे के दौरान झूले का एक हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया, जिससे प्रशांत को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल नजदीकी सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशांत के साथ झूले पर सवार उसका दोस्त भी हादसे का शिकार हुआ, हालांकि उसे केवल मामूली खरोंचें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि प्रशांत के पिता राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं और घटना की सूचना पाकर वह भी फरीदाबाद पहुंच गए हैं। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल शेफाली, एएसआई नीलम और एक अन्य महिला कर्मी भी घायल हुई हैं। तीनों को सूरजकुंड स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार इनकी हालत स्थिर है और खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं हादसे में घायल अन्य लोगों में से सुप्रीम अस्पताल और बीके अस्पताल में भर्ती चार-चार मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को भी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार दोनों महिला पुलिसकर्मियों हालत सुधार है। इसके अलावा सुप्रीम अस्पताल एवं बीके अस्पताल से चार-चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।