कार से टक्कर मारकर बाइक सवार को 40 मीटर तक घसीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार अभिनव तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक उन्हें 40 मीटर तक घसीटता रहा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है और जांच शुरू हो गई है।

कार से टक्कर मारकर बाइक सवार को 40 मीटर तक घसीटा

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक कार में अटक गई। करीब 40 मीटर तक कार चालक बाइक सवार को घसीट कर ले गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गुरुग्राम निवासी अभिनव तिवारी के रूप में हुई है। वह किसी काम से सेक्टर 12 आए हुए थे। हादसे के बाद वहां पर मौजूद बेंक्वेट हाल मालिक महेंद्र ने घायल को सेक्टर-आठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल के परिजनों ने बताया कि अभिनव के सिर में ज्यादा चोट लगी है। घायल को आईसीयू में रखा गया है।

घायल के परिजनों ने इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले कीजांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।