
सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को मारपीट कर किया घायल
संक्षेप: फरीदाबाद के सेक्टर-85 में अमोलिक संकल्प सोसायटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर 10 से 12 लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने सुपरवाइजर को बुरी तरह पीटा और 2500 रुपए छीन लिए। घटना के बाद सुपरवाइजर को अस्पताल...
फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-85 स्थित अमोलिक संकल्प सोसायटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर का रास्ता रोककर 10 से 12 लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सुपरवाइजर की शिकायत पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है हमलावरों ने उससे करीब 2500 रुपए भी छीन ले गए। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर के गांव मांकड़ी निवासी शाहरुख खान यहां भूस की टाल वाली गली नं0- 1 के सामने, पदम नगर में रहते हैं और अमोलिक संकल्प सोसायटी सेक्टर- 85 में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 अक्टूबर को वह अपनी ड्यूटी पर थे।
वहां 10 से 12 लड़के आए और अचानक से घेर कर मारपीट करने लगे। 2/3 लडके अपने हाथ में पंच पहने हुए थे, जिन्होंने पंच पर कपड़ा लपेटा हुआ था। अन्य लड़कों ने लात घूसों से बहुत मारा। उसी दौरान कमीज की जेब में रखे 2500 रूपए भी निकाल लिए। सिर व चेहरे पर अधिक चोट लगने के कारण वह मौका पर ही बेहोश हो गया। सुपरवाइजर ने बताया कि घटना में घायल होने के बाद उसके साथी निजी अस्पताल लेकर गए। उसके बाद रेफर करने पर उसे ईएसआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस दौरान डाक्टर ने बताया कि नाक की हड्डी टूट गई है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शिशिर वर्मा से जान पहचान हुई थी। शिशिर वर्मा ने उसके द्वारा अपनी पत्नी को धमकी दिलवाई थी, जिस सम्बन्ध में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब एक साल पहले पुलिस कमिश्नर आफिस में शिशिर वर्मा के खिलाफ अपनी पत्नी को उसके द्वारा धमकी देने के बारे में एक शिकायत दी थी। शिशिर वर्मा ने कुछ दिन पहले अदालत में धमकी भी दी थी। सुपरवाइजर ने बताया कि शिशिर वर्मा ने उसके दोस्त रविन्द्र नागर को उसके द्वारा उसे पीटने की बात कही थी। रविन्द्र ने उसे यह बात बताई। 10/12 लड़के जो मारने के लिए आए थे उनमें सचिन भी था। सचिन पहले अमोलिक संकल्प में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। सचिन ने उसके पास अपनी तनख्वाह लेने के लिए फोन किया था। उसने कहा कि वह अपनी तनख्वाह सिक्योरिटी मालिक से ले। उसने भी सिक्योरिटी मालिक को फोन करके सचिन की तनख्वाह देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिशिर वर्मा ने उससे अपनी पत्नी को धमकी दिलवाई थी उसी प्रकार शिशिर ने सचिन का सहारा लेकर उसे लड़को से पिटवाया है। शिशिर वर्मा पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। खेड़ीपुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




