डॉ. उमर के लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसी

डॉ. उमर के लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसी

संक्षेप:

डॉ. उमर के लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसी-नूंह से लेकर फरीदाबाद तक लोगों से संपर्क में रहता था डॉक्टरफरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में धमाका करने वाले डॉक्टर उमर ने नूंह से लेकर...

Nov 13, 2025 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

डॉ. उमर के लोकल नेटवर्क को खंगालने में जुटीं सुरक्षा एजेंसी -नूंह से लेकर फरीदाबाद तक लोगों से संपर्क में रहता था डॉक्टर फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में धमाका करने वाले डॉक्टर उमर ने नूंह से लेकर फरीदाबाद तक अपना लोकल नेटवर्क तैयार कर लिया था। ऐसा सुरक्षा एजेंसी का आकलन है। सुरक्षा एजेंसी उसके लोकल नेटवर्क को निकालने में जुट गईं हैं। लोकल नेटवर्क का पता लगाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। पुलिस डॉक्टर के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाकर जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल्स का ब्यौरा एकत्रित कर सॉफ्वेयर के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के ज्यादा संपर्क में रहता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं उसके व्हाट्सऐप, टेलीग्राम आदि का चैट डेटा भी इकट्ठा किया जा रहा है। डॉ. उमर आसपास के इलाके में घूमता रहता था। वह यहां के लोकल लोगों की मदद लेकर अपने खतरनाक मंसूबों को पूरा करने में जुटा हुआ था। दिल्ली में धमाका करने जाने से पहले वह नूंह भी गया था। फिरेाजपुर झिरका टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज में उसकी कार भी निकलती नजर आई है। इससे एजेंसियों को शक है कि वह यहां अपना लोकल नेटवर्क तैयार कर चुका था। पुलिस के लिए उसके नेटवर्क तक पहुंचना बड़ा चुनौती बना हुआ है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह जुट गई है। इसी तरह अल-फला यूनिवर्सिटी का डॉक्टर निजाम्मिल अहमद में स्थानीय लोगों के संपर्क में था। उसकी ड्यूटी यूनिवर्सिटी के अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रात के समय रहती थी। इससे वह स्थानीय मरीजों के संपर्क में रहता था। इससे पुलिस को ऐसे लोगों की तलाश है , जो डॉक्टर से ज्यादा ज्यादा संपर्क में रहते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस नेटवर्क का पता लगाना बेहद जरूरी नहीं तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं।