Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsSanatan Unity Yatra Led by Dhirendra Krishna Shastri to Attract Over 100 000 Devotees in Faridabad
सनातन एकता पदयात्रा कल फरीदाबाद पहुंचेगी

सनातन एकता पदयात्रा कल फरीदाबाद पहुंचेगी

संक्षेप:

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचेगी। प्रशासन के अनुसार, यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के लिए 1700 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यात्रा का मार्ग बल्लभगढ़ से होते हुए पलवल जाएगा, जहां रात्रि विश्राम होगा।

Nov 06, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। बागेश्वर धाम के धर्म गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा शुक्रवार को फरीदाबाद पहुंचेगी। प्रशासन के अनुसार, यात्रा में एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।यहां से यात्रा शनिवार को पलवल के लिए रवाना होगी। यात्रा दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से सात नवंबर को आरंभ हुई है और 16 नवंबर को वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में संपन्न होगी। यात्रा मांगर कट मार्ग से जिले में प्रवेश करेगी और पाली चौक, बायो-मेडिकल कॉलेज, बड़खल पाली रोड, एनआईटी-3 मस्जिद चौक, ईएसआई चौक होते हुए शाम को एनआईटी दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर में भोजन के लिए यात्रा बायो-मेडिकल कॉलेज में रुकेगी। नौ नवंबर की सुबह यात्रा दशहरा मैदान से आगे हार्डवेयर चौक, सोहना- बल्लभगढ़ रोड और बस स्टैंड होते हुए अनाज मंडी बल्लभगढ़ में विश्राम करेगी। वहां से शाम को यात्रा दिल्ली-आगरा हाईवे, जेसीबी चौक होते हुए सीकरी पहुंचेगी और 10 नवंबर को पलवल जिले में प्रवेश करेगी। व्यापक तैयारियां और सुरक्षा प्रबंध पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए 1700 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और अग्निशमन विभाग भी सतर्क रहेंगे। दशहरा मैदान में भोजन, पानी, शौचालय और रात्रि विश्राम की व्यवस्था सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा की गई है। ट्रैफिक प्रबंधन और अपील ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, क्योंकि यात्रा मार्ग पर भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है। सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 0129-2267201, 2225999 और हेल्पलाइन 112 जारी किए गए हैं। अपडेट के लिए फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स फॉलो करने की अपील की गई है। आश्रम में यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी बल्लभगढ़ स्थित आनंद धाम आश्रम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई। तैयारियों की समीक्षा बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन-प्रसाद और स्वयंसेवकों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जगतगुरु विजय रामदेवाचार्य भैया जी महाराज और महंत राजू दास सहित कई संत व गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सभी जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं और पदयात्रा को अनुशासित व सुचारू रूप से सम्पन्न करने की तैयारी पूरी है। लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होने की अपील की गई।