
हिंदुओं अब एक होने का समय आ गया : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
फरीदाबाद में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। विधायक मूलचंद शर्मा और बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एकता पर जोर दिया। मुस्लिम समुदाय ने भी यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भाषण सीमित समय में देना पड़ा।
फरीदाबाद। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा रविवार को फरीदाबाद से चलकर बल्लभगढ़ पहुंची। यहां पर विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ बस अड्डा चौकी के बाहर पदयात्रा का स्वागत किया। बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहा कि हिंदू अब जाग जाओ अब समय आ चुका है। हम सबका एक होना बहुत ही आवश्यकता है। विघटित रहेंगे तो हमें दबाया जाएगा। बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग भगवा रंग दिखाई दिया और आसमान जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो गया।बाबा बागेश्वर के दर्शकों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुलों, छतों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।पुलिस को भी भीड़ पर नियंत्रण रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पद यात्रा के सोहना पुल से बल्लभगढ़ में प्रवेश करते हुए लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस रोड के रोड के दोनों तरफ श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी। यहां पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सनातन एकता पदयात्रा का स्वागत किया। बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा के साथ पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव सहित सैकड़ो लोग ने यात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया। भीड़ के आगे दशहरा मैदान छोटा पड़ा सनातन पद यात्रा के लिए शहर का दशहरा मैदान आज उस समय में छोटा पड़ गया, जब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे। जैसे ही वह मंच पर खड़े हुए तभी भीड़ काफी अधिक संख्या में बेकाबू होने लगी। इतना ही नहीं मंच पर भी पूरी तरह अव्यवस्था हो गई। भीड़ के चलते वह लोगों को केवल दो ही मिनट में अपना संदेश दे सकें। उन्होंने कहा कि हिंदू अब जाग जाओ अब समय आ चुका है। हम सबका एक होना बहुत ही आवश्यकता है। विघटित रहेंगे तो हमें दबाया जाएगा।भीड़ की हालत को देखते हुए केवल दो ही मिनट में अपना भाषण समाप्त कर दिया। सुबह आठ बजे से ही पहुंचने लगे थे लोग दशहरा मैदान में लोग भगवा झंडा लेकर लगातार सुबह 8:00 बजे से पहुंचने शुरू हो गए थे। बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री करीब 2:30 बजे दोपहर दशहरा मैदान पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रबंधन का इंतजाम था और भीड़ को काबू सहित अन्य व्यवस्थाओं के देवा सेना व आनंद आश्रम के वांलिटियर मौजूद रहे, लेकिन वे भी भीड़ को काबू नहीं कर पाए। सुरक्षा घेरे में चल रही है यात्रा पुलिस के अनुसार यात्रा पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में चल रही है। इतनी बड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। जगह-जगह पुलिस अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। ड्रोन कैमरों से भी भीड़ पर नजर रखी गई। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की ताकि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। लोगों ने भी सहयोग दिखाया और शांति तथा अनुशासन के साथ यात्रा को सुरक्षित आगे बढ़ाया। मुस्लिम समाज ने भी स्वागत किया रविवार को सनातन पदयात्रा का मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जिसका नेतृत्व वृंदावन के डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने किया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर देश को यह संदेश दिया की जात-पात नहीं बल्कि देश सर्वोपरि है और भाईचारा सबसे पहले है। इस मौके पर उनके साथ दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग भी मौजूद रहे। पदयात्रा का स्वागत सनातन राष्ट्रीय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में किया गया। स्वागत करने वालों के हाथों में एक कपड़े का बैनर भी था जिस पर लिखा था सनातनी मुस्लिम भाई बहनों का हिंदू राष्ट्र बनाने में पूर्ण समर्थन प्राप्त है। रविवार को यहां से गुजरी यात्रा रविवार को एनआईटी के दशहरा मैदान से यात्रा शुरु हुई, जो मेट्रो मोड़ से दाएं मुड़ते हुए बस स्टैंड, तिकोना पार्क, हार्डवेयर चौक, व्हर्लपूल चौक, सैक्टर 22/23 चौक, लखानी चौक, सोहना टी-प्वाइंट से बाऐं मुड़कर सेक्टर 25/55 चौक से बल्लभगढ़ रेलवे फ्लाईओवर होते हुए बल्लभगढ़ बस स्टैंड पुलिस चौकी के आगे से एमसीए के दफ्तर के अंदर से दशहरा ग्राउंड मैदान बल्लभगढ़ पहुंची। दोपहर के भोजन के उपरांत फिर से एलसन चौक से सर्विस रोड मार्ग से झाड़सेंतली चौक, जाजरू कट, कैली बाईपास चौक, डीपीएसजी स्कूल, शगुन वाटिका सीकरी पहुंची, जहां रात्रि ठहराव रहा। सोमवार को यात्रा सीकरी शगुन गार्डन से प्रस्थान कर पलवल की ओर जाएगी। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा निकाली गई सदभावना एकता पदयात्रा का विरोध करने पर पुलिस ने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया था। दो दिनों तक पांचों कार्यकर्ता घर से बाहर नहीं जा सके। बता दें कि पिछले दिनों भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सद्भावना एकता पदयात्रा को लेकर विरोध जताया था। उनका कहना था कि देश संविधान से चलता है और यह देश धर्म निरपेक्ष राष्ट है। फिर हिंदू राष्ट्र की बात करना संविधान विरोधी है। इसी विरोध के चलते ही पुलिस ने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुशील अंबेडकर , जिला उपाध्यक्ष मोनू, ओम प्रकाश धीरज पाल आदि को नंगला एंक्लेव पार्ट दो बहुजन बस्ती में शनिवार से ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था। सीएआई और सारन थाने की पुलिस सुशील अंबेडकर के आवास पर दो दिन से पहरा देती रही। सुशील का कहना था कि वह पदयात्रा के विरोधी नहीं हैं वह सिर्फ हिंदू राष्ट्र की मांग का विरोध करते हैं। उनका कहना है इस तरह की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने से समाज में तनाव पैदा होगा। अन्य धर्मों के लेाग भी इस तरह के गैरजिम्मेदाराना मांग करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। फिर उन्हें रोकना मुश्किल होगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक उक्त लोगों को रिहा नहीं किया गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




