ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादस्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया

स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया

फरीदाबाद। नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुराना...

स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 09 Aug 2017 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुराना फरीदाबाद चौक पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। और शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। इस आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिलाकर रख दी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक कौम या जातिवाद की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सबका साथ-सबका विकास के मद्देनजर पार्टी और सरकार मिलकर सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। इस मौके पर पार्षद छत्रपाल, पार्षद नरेश नंबरदार, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, भाजपा नेता अमन गोयल, प्रवीण चौधरी, दीपक कुमार, पूर्व पार्षद धर्मपाल सिंह, जवाहर बंसल, बाबू खान, एलपी सिंह, बशीर अहमद, हाफीज भूरे, सूफी बिरयानी, साजू खान, विक्की खान, जोगेंद्र वशिष्ठ व सत्या चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें