सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे 24-25 मई को नरवाना में महापड़ाव डालेंगे। हड़ताल के चौथे दिन उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों में वेतन वृद्धि, कर्मचारी का दर्जा और 50 लाख मुआवजे की मांग की।

सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे

पलवल,अजित कुमार। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए ऐलान किया कि 20 मई तक मांगें पूरी नहीं हुई तो 24-25 मई को प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी नरवाना में कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर महापड़ाव डालेंगे। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के चौथे दिन मंगलवार को जिला प्रधान नरेश राजपूत की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताली ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन प्रदेश उप महासचिव देवीराम व जिला प्रधान नरेश राजपूत ने कहा कि हड़ताल पर जाना हमारी मजबूरी है।19 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ना तो कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और ना ही पूरा वेतन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के हिसाब से सम्मानजनक वेतन दिया जाए, जिससे कर्मचारी अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि 31 दिसंबर 2025 के उच्च न्यायालय के आदेश को लागू करके सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। 400 की आबादी पर गांव में एक कर्मचारी की भर्ती करने तथा सीएम द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारीयों को 26 हजार रूपये वेतन देने की घोषणा को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई के जोखिमपूर्ण कार्य को देखते हुए एक्सग्रेसिया नीति बनाई जाए तथा कर्मचारी की मृत्यु होने पर 50 लाख मुआवजा दिया जाए। हड़ताली कर्मचारियों को यूनियन नेता जितेंद्र चौहान हसनपुर, बाबूराम पलवल, नानकचंद बडौली, अर्जुन पृथला, सुरेश, सतपाल, विनोद, राखी, प्रियंका, शीला, बिमलेश, अजय, सोनू, राजेंद्र, मोहन, रमेश, राहुल व हंसराज आदि ने भी संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।