ग्रामीण स्वच्छता जागरुकता अभियान आज से शुरू होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में गुरुवार से ग्रामीण स्वच्छता जागरुकता अभियान शुरू होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा की अध्यक्षता में बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में 21 से 27 मई तक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सभी ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन और घरेलू स्तर पर कूड़े को अलग करने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

ग्रामीण स्वच्छता जागरुकता अभियान आज से शुरू होगा

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। ग्रामीण स्वच्छता जागरुकता अभियान गुरुवार से शुरू होगा। इसको लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों और उप मण्डल अभियंता पंचायती राज, की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा ने कहा कि उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में ग्रामीण आंचल में 21 मई से 27 मई तक स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 अनुसार सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके गांव में घर-घर से कूड़ा उठाने एवं उसका प्रबंधन करने की व्यवस्था की जाएगा। वहीं ज्यादा कचरा निकालने वाले लोगों की पहचान की जाए।

कूड़े का प्रबंधन

इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर कूड़े को घरेलू स्तर पर चार प्रकार के कूड़ों को घरेलू स्तर पर अलग-अलग करने बारे ग्राम वासियों को जागरूक किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में यदि कही भी कूड़े के ढेर है तो उनकी भी साफ सफाई कराई जानी हैं। इसके साथ साथ नागरिको को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने के लिए शपथ दिलाकर जागरूक किया जाएगा। इस बारे में ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनवाडी वर्करों, एव स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से भी ग्राम निवासियों को भी कूड़े के उचित प्रबंधन के बारे जागरूक किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित लोग

इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशु डागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुमारी आरती, एसडीई पंचायती राज साबिर एवं विक्की, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उपेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रामीण स्वच्छता जागरुकता अभियान कब शुरू होगा?
यह अभियान गुरुवार से शुरू होगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।