रूंधी बिजली घर से कई गांवों को अलग कर लोड कम करने की तैयारी

Apr 07, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

रूंधी बिजली घर से कई गांवों को अलग करके लोड कम करने की तैयारी की जा रही है। इससे गांवों को बेहतर बिजली मिलेगी। विभाग 92 लाख रुपए खर्च कर नई बिजली लाइन बिछाएगा। मर्रोली और सोलाका गांवों को बंचारी बिजली घर से जोड़ा जाएगा, जिससे बिजली की समस्या का समाधान होगा।

रूंधी बिजली घर से कई गांवों को अलग कर लोड कम करने की तैयारी

पलवल,सवाददाता। रूंधी बिजली घर से कई गांवों को अलग करके लोड कम करने की तैयारी कर रहा है। इसस रूंधी बिजली घर से जुडे गांवों को भरपूर बिजली मिल सकेगी। बिजली विभाग 92 लाख रुपए के खर्चे से विभाग इस काम को करने जा रहा है। बता दें कि सरकार ने लोगों को बिजली की सुविधा अच्छी देने के लिए जगह जगह बिजली घर बनाए हुए हैं। उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत ना हो इसके लिए हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली घरों की क्षमता बढ़ाने से लेकर अन्य सुविधाओं के द्वारा उपभोक्ताओं को मुहैय्या करवाई जा रही हैं।रूंधी

गांव में 66 केबी का बिजली घर बना हुआ है। दर्जनभर से ज्यादा गांवों को यहां से बिजली दी जा रही है। बिजली घर को लोड मुक्त करने के लिए कुछ गांवों को इससे अलग किया जा रहा है ताकि बिजली की किल्लत ना हो सके। बंचारी गांव में लगे बिजली घर से लेकर यहां तक नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है। रूंधी बिजली घर से मर्रोली और सोलाका गांव को अलग कर बंचारी से जोड दिया जाएगा। ऐसा करने से ओवरलोड कम हो सकेगा।एसडीओ आशीष मित्तल ने बताया कि गांव मर्रोली और सोलाका को रूंधी बिजली घर से अलग करने की तैयारी विभाग ने कर दी है इसके लिए नई लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इन गांवों को बंचारी बिजली घर से जोड दिया जाएगा जिससे बिजली की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस काम को करने के लिए विभाग का करीब 92 लाख रुपए का खर्चा आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।