ट्रेन से सीसीटीवी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार
आरपीएफ ने मंगला एक्सप्रेस ट्रेन से तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के आरोप में मनीष नामक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना दो अप्रैल को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई थी। आरोपी ने चलती ट्रेन से कैमरे चुराए और उन्हें न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास फेंक दिया। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने मंगला एक्सप्रेस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे चोरी करने के आरोप में मनीष नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए तीन सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं। यह वारदात दो अप्रैल को निजामुद्दीन से चलकर एरनाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस में घटित हुई थी। आरपीएफ की जांच में सामने आया कि दो अप्रैल की सुबह जब मंगला एक्सप्रेस का ठहराव फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर हुआ तो बाटा झुग्गी बस्ती निवासी गोलू और मनीष दिव्यांग कोच में घुस गए थे। चलती ट्रेन से उन्होंने तीन सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए थे। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों को चलती ट्रेन से न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया था।
आरपीएफ ने इस मामले में आरोपी मनीष को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से सीसीटीवी कैमरे बरामद कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपी गोलू की तलाश में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


