फरीदाबाद। नववर्ष के उपलक्ष्य मे रोटी बैंक की ओर से सेक्टर 19 में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने कार्य़क्रम की शुरुआत की। संस्था के सेवादारों चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा कुलदीप साहनी ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। आतिथि ने कहा कि रोटी बैंक लगातार गरीब मजदूर वर्ग की सेवा मे तत्पर रहता है। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी और संस्था को भरोसा दिलाया कि वो रोटी बैंक संस्था के प्रयासों में सहभागी रहेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर रोटी बैंक संस्था के सेवादार सुनील कुमार ने बताया कि रोटी बैंक हर साल भंडारे का आयोजन करता रहता है। इसके अलावा प्रतिदिन सैंकड़ों लोगों को रोटी बैंक खाना मुहैया कराता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमहापौर मनमोहन गर्ग, चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, टोनी पहलवान आदि ने योगदान दिया।
अगली स्टोरी