चाकू के दम पर बाइक सवार सोने की चेन लूटकर फरार
फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में दो बाइक सवार युवकों ने चाकू के दम पर एक युवक से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित मेहुल चौधरी 10 अप्रैल की रात सैर पर निकले थे। जब वह लौट रहे थे, तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और चाकू दिखाकर लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में दो बाइक सवार युवक चाकू के दम पर एक युवक से सोने की चेन लूटकर फरारहो गए। सूरजकुंड थाना पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉलोनी में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी मेहुल चौधरी 10 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे सैर के लिए घर से निकले थे। जब वह ओमैक्स सोसाइटी से वापस अपने घर लौट रहे रहे थे तो कॉलोनी के गेट नंबर-16 के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।
इस दौरान दोनों बेवजह उनसे बहस करने लगे। उनसे बचने के लिए जब पीड़ित युवक वहां से जाने लगा तो उनमें से एक ने चाकू दिखाकरउनके गले से करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


