Faridabad News: डेंगू, स्वाइन फ्लू और वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों से अस्पतालों में बेड फुल
Faridabad News: फरीदाबाद में डेंगू, स्वाइन फ्लू और वायरल बुखार के बढ़ते मामलों से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 9 और स्वाइन फ्लू के 15 मामले की पुष्टि की है। वायरल बुखार के कारण भी बीके अस्पताल में मरीजों की संख्या 60% से अधिक रही है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में डेंगू, स्वाइन फ्लू और वायरल बुखार के बढ़ते मरीजों से अस्पताल फुल होने लगे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में इस सीजन डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। वहीं स्वाइन फ्लू के भी पांच नए मरीज मिले हैं। अब जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई। स्मार्ट सिटी में धीमी रफ्तार से डेंगू के मामले आए हैं। करीब 10 दिनों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की है और दोनों ही निजी अस्पतालों में उपचाराधीन है। दोनों को एक सप्ताह से अधिक बुखार था।बुखार ठीक नहीं होने पर डेंगू जांच की गई। उसमें डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों रोगियों के घर आसपास एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई और दवा का छिड़काव करवाकर उसे नष्ट किया गया। इस दौरान 10 जगहों पर लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया और दोबार लार्वा मिलने पर चालान की चेतावनी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग अबतक 1660 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। एंटी लार्वा एक्टिविटी शामिल कर्मचारी लोगो को समझा रहे हैं कि खाली प्लॉट, निर्माणाधीन साइट, घरों की छतों पर रखे कंटेनर, पुराने टायर और कूलर में जमा पानी में डेंगू के लार्वा पनपने की आशंका रहती है। ऐसी जगहों की चिन्हित कर वहां से पानी खाली करें। यदि पानी निकालना संभव नहीं है तो किसी भी प्रकार का तेल डाल सकते हैं। इससे मच्छरों को ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और स्वत: समाप्त हो जाएगा।
स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले
स्मार्ट सिटी में तीन दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार स्वाइन फ्लू के सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने पांच नए मामलों की पुष्टि की है। यह पांचों शहर के पॉश सेक्टर से हैं। इनमें बुजुर्गाें की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइनफ्लू के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर रहा है यदि किसी को बुखार या जुकाम व सांस लेने में परेशानी है तो उसे स्वाइन फ्लू की जांच कर रहा है। बीके अस्पताल में अबतक 100 से अधिक लोगों की स्वाइन फ्लू की जा चुकी है।
वायरल बुखार भी परेशानी का सबब बना हुआ
स्मार्ट सिटी में इन दिनों वायरल बुखार भी परेशानी का सबब बना हुआ है। बीके अस्पताल की ओपीडी में 60 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार के होते हैं। मंगलवार को ही 160 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें बच्चों की संख्या अधिक थी। शिशु राेग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर लंबी लाइन थी। अभिभावक अपने बच्चों को गोदी में लेकर खड़े हुए थे। इस बार वायरस में बदलाव के चलते बुखार से 15 से 20 रह रहा है। लोगों को 103 तक बुखार हो रहा है। ऐसे में मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता पड़ रही है। इसके चलते भी अस्पतालों के बेड फुल होते जा रहे हैं।
अस्पतालों में मरीज़ों का दबाव
डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू के पांच नए मामले आए हैं। यह सभी निजी अस्पतालों में उपचाराधीन है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के डिस्चार्ज भी विभाग के साथ सांझा करें। उसकी अपडेट भी उच्च अधिकारियों को दी जा सके।
-डॉ. रामभगत, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी


