Faridabad News: होटल पर युवकों ने हंगामा किया
Faridabad News: बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित पारस होटल में कुछ युवकों ने उत्पात मचाया। उन्होंने हंगामा करते हुए सब्जी और दाल के भगोने पलट दिए और होटल संचालक को जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Faridabad News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर स्थित मलेरना रोड पर पारस होटल में गुरुवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि होटल में पहुंचे युवकों ने पहले हंगामा किया और फिर गुस्से में सब्जी और दाल से भरे बड़े भगोनों को पलट दिया। इस दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने होटल संचालक को पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद होटल संचालक और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।घटना
का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक होटल में हंगामा करते और सब्जी-दाल से भरे भगोनों को पलटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अशाेक जैन
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


