Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsResidents of Greater Faridabad Society Disturbed by Barking Dogs Police Investigation Underway
कुत्तों से परेशान सोसाइटी के लोगों ने शिकायत दी

कुत्तों से परेशान सोसाइटी के लोगों ने शिकायत दी

संक्षेप:

फरीदाबाद के सेक्टर-84 स्थित एलीट फ्लोर सोसाइटी के निवासी कुत्तों के भौंकने से परेशान हैं। महिलाओं ने बीपीटीपी थाना में शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि एक महिला अपने फ्लैट में 10-12 लावारिस कुत्तों को पाल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और बीमार लोगों को परेशानी हो रही है।

Jan 19, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-84 स्थित एलीट फ्लोर जे ब्लॉक सोसाइटी निवासी कुत्तों के भौंकने से परेशान हैं। लोगों ने इस मामले की शिकायत बीपीटीपी थाना में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह शिकायत सोसाइटी निवासी एक महिला के खिलाफ दी गई है, जो अपने फ्लैट के अंदर 10-12 लावारिस कुत्तों को पाल रही हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। ग्रेटर फरीदाबाद की सेक्टर-84 इलीट फ्लोर सोसाइटी निवासी करीब 20 लोगों ने रविवार को बीपीटीपी थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके पड़ोस में रहने वालीएक महिला 10-12लावारिस कुत्तों को पाल रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अपने फ्लैट में ही 10- 12 कुत्तों को रखा हुआ है। ये कुत्ते दिन- रात भौंकते रहते हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। बीमार लोगों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई में भी समस्या बनी हुई है। उन्होंने महिला से भी आग्रह किया है कि वह इन कुत्तों को बाहर किसी अन्य स्थान पर रखें, लेकिन उनकी समस्या समाधान नहीं हो पाया है। इस शिकायत मिलने पर सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। सोसाइटी निवासी लक्ष्मी शंकर ने बताया कि हमें कुत्तों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन कुत्तों की भौंकने की आवाज से काफी परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। पुलिस ने इसे नगर निगम प्रशासन का मामला बताया है। अब नगर निगम आयुक्त से मिला जाएगा। बीपीटीपी थाना एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि यह मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र का नहीं बनता है। यह नगर निगम का मामला है। फिर भी जो पुलिस की तरफ से हो सकेगा समाधान किया जाएगा।