सेक्टर-19 में फंसे मोर को बचाया

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के सेक्टर-19 में एक मकान की साफ्ट में एक मोर फंस गया। मकान मालिक के लौटने पर मोर की आवाज सुनाई दी। पुलिस, वाइल्ड लाइफ विभाग और फायर ब्रिगेड की तीन टीमों ने घंटों की मेहनत से मोर को सुरक्षित बाहर निकाला। मोर बाहर आते ही उड़ गया, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

सेक्टर-19 में फंसे मोर को बचाया

फरीदाबाद,अभिषेक शर्मा। सेक्टर-19 के एक मकान में बनी साफ्ट में एक मोर फंस गया। साफ्ट करीब 40 फीट गहरी थी। मकान मालिक करीब दो दिन से घर में नहीं थे। वापस आए तो देखा साफ्ट से आवाज आ रही थी। तीन टीमों ने कई घंटे की मश्क्कत के बाद मोर को सकुशल बाहर निकाला। सेक्टर-19 निवासी मुकुल सिंगला ने बताया कि उनका परिवार दो दिन से बाहर गया हुआ था। वापस आया तो उन्हें मकान की साफ्ट से आवाज आ रही थी। छत से झांककर देखने पर पता लगा कि एक मोर किसी तरह से साफ्ट में जा गिरा है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस, वाइल्ड लाइव विभाग और फायर ब्रिगेड को दी।

गहराई ज्यादा होने के कारण मोर को बाहर निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पडा। मुकुल की पत्नी व बच्चों ने किसी तरह रस्सी के सहारे पानी और खाने का सामान नीचे पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण मोर ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा था। किसी तरह से ग्राउंड फ्लोर पर बनी एक खिड़की का शीशा हटाने के बाद जाली में से मोर के पैर दिखाई दिए। एक टीम ने छत के ऊपर से रस्सी को नीचे फेंका। वाइल्ड लाइफ की टीम ने कैचर से सहारे से मोर के पंजे को पकड़ कर रस्सी में बांध दिया। ऊपर खड़ी टीम ने मोर को धीरे से ऊपर खींच लिया। बाहर आते ही मोर उड़ गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।