पॉलीटेक्निक परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल के उटावड़ स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक का जल्द मरम्मत कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। नई चारदीवारी बनने से परिसर की सुरक्षा में सुधार होगा।

पॉलीटेक्निक परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी

फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। पलवल के उटावड़ स्थित सरकारी पॉलीटेक्निक का जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले महीने से काम शुरू होने की उम्मीद है। इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पॉलीटेक्निक में बड़ी संख्या में विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने आते हैं। लंबे समय से संस्थान की चारदीवारी जर्जर अवस्था में है। खराब स्थिति को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों कई इसे दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं।

सुरक्षा संबंधी चुनौतियां

वहीं कई स्थानों पर दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण परिसर का सीमांकन स्पष्ट नहीं रह गया था, जिससे सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी बढ़ रही है। नई चारदीवारी बनने के बाद संस्थान में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगेगी। साथ ही परिसर में मौजूद भवनों, उपकरणों और अन्य सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। अधिकारियों का मानना है कि सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए अधिक अनुकूल माहौल उपलब्ध होगा।

तकनीकी संस्थानों की आवश्यकताएं

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार तकनीकी संस्थानों में केवल शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सुरक्षा और आधारभूत संरचना को भी मजबूत करना जरूरी है। अच्छी सुरक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों और स्टाफ दोनों के लिए लाभदायक होती है और संस्थान के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्य की योजना

पॉलीटेक्निक का मरम्मत कार्य अगले महीने से शुरू करने की योजना है। यदि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार पूरी होती हैं तो अगले छह से आठ महीनों के भीतर योजना के पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद संस्थान को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित परिसर का लाभ मिल सकेगा।

- रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सरकारी पॉलीटेक्निक का मरम्मत कार्य कब शुरू होगा?
सरकारी पॉलीटेक्निक का मरम्मत कार्य अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।