शहर में शाम को तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में अचानक मौसम बदलने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत पाई। तेज हवाओं और बारिश ने तापमान को 45 डिग्री से घटाकर 40 डिग्री सेल्सियस कर दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, उमस भी बढ़ सकती है।

शहर में शाम को तेज बारिश ने गर्मी से राहत दी

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में गुरुवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लंबे समय से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान जिलेवासियों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद शहर का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने खुलकर ठंडी हवा का आनंद लिया।

मौसम का हाल

गुरुवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन उमस और तेज गर्मी के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। दिन का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शाम की बारिश के बाद तापमान घटकर करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे दिनभर उमस बनी रही। करीब दो सप्ताह से फरीदाबाद के लोग लू और तेज धूप से परेशान थे। दोपहर करीब 12 बजे बादल छंटने के बाद तेज धूप निकल आई थी, जिससे गर्मी और बढ़ गई। हालांकि शाम करीब 5:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए। लगभग 20 मिनट तक तेज हवाएं चलने के बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई।कुछ ग्रामीण इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई।

अगले दो दिन और बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

----

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फरीदाबाद में बारिश कब हुई?
गुरुवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।