ग्रीष्म अवकाश के बाद सरकारी स्कूलों के छात्र फर्श पर बैठकर नहीं करेंगे पढ़ाई

Apr 12, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने से जल्द ही राहत मिलेगी। ग्रीष्म अवकाश के बाद लगभग 40 स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसकी आपूर्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा और पढ़ाई का माहौल मिलेगा।

ग्रीष्म अवकाश के बाद सरकारी स्कूलों के छात्र फर्श पर बैठकर नहीं करेंगे पढ़ाई

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने से जल्द ही राहत मिलने वाली है। ग्रीष्म अवकाश के बाद जिले के करीब 40 सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी है और जल्द ही स्कूलों में डेस्क की आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। ड्यूल डेस्क आने से न केवल विद्यार्थियों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि स्कूलों में पढ़ाई का माहौल और अनुशासन भी मजबूत होगा। इसके अलावा फर्श पर बैठकर पढ़ाई एवं लिखने से कमर संबंधी समस्या भी होने लगती है।

बता दें कि जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे उन्हें सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होती है।ऑनलाइन पूछी गई थी मांगशिक्षा विभाग ने कुछ समय पहले सभी सरकारी स्कूलों से ऑनलाइन माध्यम से ड्यूल डेस्क की मांग भेजने के निर्देश दिए थे। स्कूलों की ओर से मिली जानकारी के आधार पर अब विभाग ने उनकी आपूर्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर उन स्कूलों को डेस्क दिए जाएंगे, जहां इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। इस पहल से स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विद्यार्थियों की उपस्थिति व पढ़ाई में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।फरीदाबाद मंडल को मिलेंगी डेढ़ लाख से अधिक ड्यूल डेस्कशिक्षा निदेशालय ने फरीदाबाद मंडल के तीनों जिलों को डेढ़ लाख से अधिक ड्यूल डेस्क देने पर विचार किया है। इसके तहत अकेले नूंह जिले को ही 91045 ड्यूल डेस्क दी जाएंगी। इसमें दूसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 55000, छठी से आठवीं कक्षा के लिए 30725 और नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए 5129 ड्यूल डेस्क दी जाएंगी। वहीं पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी की पहली से पांचवीं कक्षा के लिए 26791, छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लि 21884 और नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15764 ड्यूल डेस्क दी जाएंगी।पहले चरण में बल्लभगढ़ खंड को मिला था लाभगौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सरकारी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की योजना शुरू की थी। योजना के पहले चरण में बल्लभगढ़ खंड के 90 से अधिक सरकारी स्कूलों को ड्यूल डेस्क के लिए बजट उपलब्ध कराया गया था। इसके तहत कई स्कूलों में पहले ही डेस्क पहुंच चुके हैं और वहां विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है।वहीं फरीदाबाद खंड के स्कूलों को उस समय भवनों की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बजट दिया गया था। अब दूसरे चरण में फरीदाबाद खंड के स्कूलों को भी ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीदशिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से सरकारी स्कूलों की छवि में सुधार होगा और अधिक अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित होंगे। बेहतर सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और वे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।अधिकारियों के अनुसार, ग्रीष्म अवकाश समाप्त होते ही डेस्क की आपूर्ति का काम तेजी से पूरा किया जाएगा, ताकि नए सत्र में विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।हमारा प्रयास है कि स्कूलों को जल्द से जल्द ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराई जाए। बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ने में परेशानी होती है। करीब 40 स्कूलों को ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराई जानी है।- महेंद्र सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।