नूंह में गेहूं-सरसों की खरीद तेज
नूंह जिले में रबी सीजन के दौरान गेहूं और सरसों की खरीद तेज हो गई है। अब तक 49 मीट्रिक टन गेहूं और 14846 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। प्रशासन ने मंडियों में किसानों के लिए सुविधाएं सुनिश्चित की हैं और उन्हें ई-खरीद मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करने की सलाह दी है।

नूंह, संवाददाता। जिले में रबी सीजन के तहत गेहूं और सरसों की खरीद तेज हो गई है। अब तक 49 मीट्रिक टन गेहूं और 14846 मीट्रिक टन सरसों खरीदी जा चुकी है। प्रशासन ने मंडियों में किसानों के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। शुक्रवार को जारी बयान में अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने यह दावा किया। उन्होंने बताया कि नूंह मंडी में छह मीट्रिक टन और पुनहाना मंडी में 43 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज हुई है। अन्य मंडियों में खरीद अभी शुरुआती चरण में है और धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद लगातार जारी है और एजेंसियों को पारदर्शी तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को यह भी कहा गया है कि फसल का समय पर उठान सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। मंडियों में पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था की गई है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसल बेचने से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करें और गेट पास के लिए ई-खरीद मोबाइल ऐप का उपयोग करें, ताकि प्रक्रिया में देरी न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


