ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादव्यापारी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

व्यापारी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

एक बेटी ने अपने व्यापारी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता पिछले 10 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-55...

व्यापारी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 04 Aug 2017 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

एक बेटी ने अपने व्यापारी पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता पिछले 10 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर-55 थाना क्षेत्र के अंर्तगत एक कॉलोनी की 21 साल की एक लड़की ने बताया कि वह बीएससी में एक निजी कॉलेज में पढ़ती है। वह 5 भाई-बहन हैं। उसके पिता परचून की दुकान करते हैं। उसका आरोप है कि जब वह 11 साल की थी, तभी से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मौका पाते ही वो इस घिनोनी हरकत को अंजाम देता था। जिसको लेकर उसने कई बार मना भी किया, लेकिन पिता ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिसकी वजह से वो डर गई थी और किसी को इस बारे में बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। अब वह ज्यादा परेशान हो गई तो उसने इस मामले में अपनी मां से शिकायत की। इसके बाद वह दोनों पुलिस थाना सेक्टर-55 लिखित शिकायत करने गए। पुलिस बेटी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें