Faridabad News: निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन ने निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा। ढीली गुणवत्ता की वजह से सड़क की конструк्शन में सुधार की मांग की गई है। विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि अगर लापरवाही मिली, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Faridabad News: निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, पीडब्ल्यूडी ने दिए जांच के आदेश

Faridabad News: फरीदाबाद/नूंह, धनंजय चौहान। भादस-करहेड़ी-करहेड़ा-घागस-कन्साली मार्ग पर निर्माणाधीन करीब 10 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की है। शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। मंच के निदेशक राजुद्दीन ने बताया कि कई स्थानों पर पुराने गड्ढे भरे बिना ही तारकोल बिछा दिया गया है, जिससे सड़क ऊंची-नीची हो गई है। बरसात में पानी भरने से सड़क जल्दी खराब होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि करहेड़ी और घागस में स्वीकृत नालियों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

इसके अलावा घागस-खोरी के पास सड़क चौड़ीकरण और कन्साली के पास नई पुलिया का कार्य भी लंबित है।लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु ने बताया कि ज्ञापन मिलते ही संबंधित ठेकेदार को सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। उपमंडल अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता को मौके पर जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।--

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।