Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में अजगर दिखने से दहशत
Faridabad News: फरीदाबाद में बारिश के बाद 10 से 12 फुट लंबा अजगर बाहर निकल आया। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 में पुरी बिजनेस हब की दीवार पर लोग इसे देखकर वीडियो बनाने लगे। वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर के अनुसार, यह मौसम के कारण बाहर निकलते हैं और आमतौर पर मानवों को नुकसान नहीं पहुंचाते।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने से घनी झाड़ियों बिलों में छिपे रहने वाले अजगर अब बाहर निकलकर आने लगे हैं। शुक्रवार को ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित पुरी बिजनेस हब की दीवार पर एक करीब 10 से 12 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बारिश के बाद अत्यधिक उमस होने की वजह झाड़ियों एवं बिलों में रहने वाले जानवर एवं सांप निकलकर बाहर आ जाते हैं। उमस की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। यह कई बार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक अजगर सेक्टर-81 में बिजनेस हब की दीवार पर दिखाई दिया। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हालांकि की कुछ देर बाद अजगर स्वत: ही दीवार उतरकर दोबारा से घनी झाड़ियों में चला गया था। इस संबंध में वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज का कहना है कि बारिश के दिनों में यह बाहर निकल आते हैं और आबादी में आ जाते हैं। कुछ देर बाद वह खुद ही अपनी जगह चले जाते हैं। वह मानवों को नुकसान नहीं पहुंचाते।----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


