ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादक्विज प्रतियोगिताओं से खेल महोत्सव से लोगों को जोड़ रहे जन प्रतिनिधि

क्विज प्रतियोगिताओं से खेल महोत्सव से लोगों को जोड़ रहे जन प्रतिनिधि

फरीदाबाद। टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में भारत ने कितने पदक जीते थे? कुछ इसी तरह के

क्विज प्रतियोगिताओं से खेल महोत्सव से लोगों को जोड़ रहे जन प्रतिनिधि
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 19 May 2022 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में भारत ने कितने पदक जीते थे? कुछ इसी तरह के खेलों से जुड़े सवालों के जरिए जिले के जन प्रतिनिधि शहरवासियों को सांसद खेल महोत्सव से जोड़ रहे हैं। क्विज और तमाम गतिविधियों के जरिए लोगों की रुचि खेल महोत्सव में बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि जिले में शुक्रवार से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत होनी है। 20 से 22 तक आयोजित होने वाले खेल महोत्सव में शहरवासी बढ़-चढकर शरीक हों यही मकसद है। केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने ट्विटर एकाउंट पर बुधवार से क्विज शुरू किया है। इसके तहत वे शहरवासियों से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। साथ ही गुरुवार को इस सवाल के जवाब देते दिखे। वहीं ट्विटर एकांउट पर खेल महोत्सव से जुड़ी जानकारियां, सूचनाएं व सभी अपडेट भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इससे पहले खेल महोत्सव को लेकर हुई मैराथन से जुड़ी फोटो और विडियो साझा कर शहरवासियों को महोत्सव से जुड़ने की अपील की जा रही है।

आज से खेल प्रतियोगिताओं में दिखेगा दमखम

खेल प्रतियोगिता में फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में टीम गेम में प्रथम विजेता टीम को 31,000 रुपए व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपए इनाम दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपए की धनराशि का इनाम दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एकल खेल में प्रथम विजेता खिलाड़ी को 5100 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपए व तीसरे विजेता खिलाड़ी को 2100 रुपए धनराशि का इनाम दिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें