सीपीआई और सीपीएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
फरीदाबाद में सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की रिहाई और उनकी सरकार को बहाल करने की मांग की। संगोष्ठी में आरएसएस के नेताओं ने संघ के इतिहास और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
फरीदाबाद। सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अमेरिका की तानाशाही के खिलाफ लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम सीटीएम अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को रिहा करो वेनेजुएला की सरकार को बहाल करो और अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसकी अध्यक्षता सीपीआई के कामरेड बेचू गिरी ने की, जबकि संचालन सीपीएम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। सभा को सीपीआई के जिला सचिव कामरेड आर एन सिंह ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल भंडारों और खनिज पदार्थों पर कब्जा करने के लिए वहां की चुनी हुई सरकार को बेदखल कर रहा है।
------------- प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में विद्या भारती प्रांत अध्यक्ष डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज मुख्य वक्ता के रूप में और भारत प्रकाशन महाप्रबंधक अरुण ने अपने-अपने उद्बोधन में संघ इतिहास, संघर्ष का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय चेतना जागृत रखने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए पंच परिवर्तन के संकल्प को भी दोहराया। छांयसा स्थित अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में डॉ. देव प्रसाद भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में संघ का इतिहास एवं संघर्ष विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए संघ की स्थापना की थी। संघ के शताब्दी वर्ष के संघर्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए इसे व्यक्ति निर्माण एवं देशहित-समाजहित को समर्पित बताया। उन्होंने देश में राष्ट्रीय आपातकाल में स्वयंसेवकों की देश भक्ति वाले प्रसंग सुना कर संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




