गैस संकट के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
फरीदाबाद में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिलाएं मिट्टी के चूल्हे के साथ सड़कों पर उतरीं और चाय बनाकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की मुश्किलों को नजरअंदाज कर रही है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक समस्या का समाधान नहीं होता।

फरीदाबाद। फरीदाबाद में रसोई गैस की भारी किल्लत और दाम बढ़ने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नीलम चौक से बीके चौक तक निकाले गए विरोध मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव हेमलता शर्मा ने सरकार पर तंज कसा। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं हाथों में मिट्टी का चूल्हा और सूखी लकड़ियां लेकर सड़कों पर उतरीं, इस दौरान उन्होंने चूल्हे पर चाय और रोटी बनाकर अपना विरोध दर्शया। विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने बीके चौक पर बीच सड़क मिट्टी का चूल्हा जलाया और उस पर चाय बनाकर सरकार की नीतियों पर तंज कसा।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी मस्त हैं और जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर जनता दो वक्त की रोटी और गैस के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को बचाने में व्यस्त है। प्रदर्शन के दौरान अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अडानी के अमेरिका में चल रहे कानूनी मामलों और एपस्टीन फाइल में कथित तौर पर नाम आने के कारण मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव में है और समझौतों की राजनीति कर रही है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं होती और बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगती, कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जल्द से जल्द राहत देने की मांग की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


