Faridabad News: नेहरू कॉलोनी के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय लोगों ने सीटू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पुनर्वास और मुआवजे की मांग की। करोबारियों का कहना है कि तोड़फोड़ के बाद कई परिवार बेघर हो गए हैं और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी के लोगों ने कैबिनेट मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने श्रमिक संगठन सीटू के नेतृत्व में सेक्टर-16 स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर प्रभावित परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द पुनर्वास और मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में परिवार बेघर हो गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें न तो वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया गया है और न ही किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है। उनका आरोप था कि कार्रवाई के बाद से कॉलोनी के लोगों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और भविष्य में फिर से तोड़फोड़ होने का डर सताता रहता है。

प्रदर्शनकारियों की मांगें

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को लिखित रूप से आश्वासन दिया जाए कि उनकी कॉलोनी में दोबारा तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही सभी प्रभावित लोगों के पुनर्वास की स्पष्ट योजना बनाकर उसे जल्द लागू किया जाए।

पुलिस का इंतजाम

प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

----------

सामान्य प्रश्न

प्रदर्शन किस कारण से आयोजित किया गया था?
प्रदर्शन तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।