Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर के 7 लाख 80 हजार रुपये चोरी, कर्मचारी पर आरोप

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय से 7.80 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोपी, आशीष राठी, जो चाय-पानी का काम करता था, पर आरोप है कि उसने CCTV कैमरे बंद कर रुपये चुरा लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर के 7 लाख 80 हजार रुपये चोरी, कर्मचारी पर आरोप

Faridabad News: फरीदाबाद, अशोक जैन। प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में चाय-पानी पिलाने के काम पर रखे गए युवक पर 7.80 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। रकम कार्यालय की मेज पर रखे बैग से गायब हुई। शिकायत मिलने के बाद सीकरी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंगला जोगियान निवासी जोगिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संपत्ति की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। करीब पांच-छह महीने पहले उन्होंने इटावा, मुजफ्फरनगर निवासी आशीष राठी को अपने कार्यालय में चाय-पानी पिलाने के काम के लिए रखा था。

शिकायत और CCTV फुटेज

शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को कार्यालय में मेज पर रखा बैग देखा गया तो उसमें से 7 लाख 80 हजार रुपये गायब मिले। काफी तलाश के बाद भी रकम का पता नहीं चला। इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जोगिंदर का आरोप है कि फुटेज में आशीष कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने बैग से रुपये निकाल लिए।

पुलिस कार्यवाही

जोगिंदर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी की गई रकम बरामद कराने की मांग की है। शिकायत के आधार पर सीकरी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के साथ ही चोरी की रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रश्न और उत्तर

✦चोरी की इस घटना में आरोपी कौन है?−
आरोपी आशीष राठी है, जो चाय-पानी देने के लिए कार्यालय में रखा गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: प्रॉपर्टी डीलर के 7 लाख 80 हजार रुपये चोरी, कर्मचारी पर आरोप