एक्सप्रेसवे-हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में पुलिस अवैध पार्किंग और गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतेगी। डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे और प्रतिबंधित क्षेत्रों में खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जाएगा।

एक्सप्रेसवे-हाईवे पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी

फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्ती करेगी। अवैध पार्किंग के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने सोमवार को ट्रैफिक थाना के पुलिस कर्मियों के साथ बैठककर केजीपी एक्सप्रेसवे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-आगरा हाईवे-44 पर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। सोमवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी ने एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर कई बार वाहन चालक सड़क किनारे, पुल के नीचे, सर्विस रोड या प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

अवैध पार्किंग पर सख्ती

गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई:

केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे, डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे और दिल्ली-आगरा हाईवे पर गलत दिशा में ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक के दौरान डीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि पिछले वर्षों में एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली कई गंभीर दुर्घटनाओं के पीछे गलत दिशा में वाहन चलाना प्रमुख कारण है। कई वाहन चालक समय बचाने या लंबा चक्कर लगाने से बचने के लिए गलत दिशा में वाहन चला देते हैं, जिससे आमने-सामने की टक्कर जैसी गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे मामलों में न केवल वाहन चालकों बल्कि अन्य निर्दोष लोगों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों, कट प्वाइंट्स, यू-टर्न तथा सर्विस रोड के आसपास विशेष निगरानी रखने का आदेश दिया।

ब्लैक स्पॉट पर भी होगी निगरानी

बैठक के दौरान दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थानों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस दौरान चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित कराया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

प्रश्नोत्तर

पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कौन-कौन सी कार्रवाई करने का आदेश दिया?
पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ चालान करने और आवश्यक होने पर उन्हें जब्त करने का आदेश दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।