Faridabad News: चार हजार अंग्रेजी शराब बोतलों का किया निस्तारण
Faridabad News: फरीदाबाद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 346 पेटी अंग्रेजी शराब का निस्तारण किया। 2024 में दर्ज मामले में अदालत के आदेश पर शराब को नष्ट किया गया। पुलिस ने आम लोगों से अवैध शराब की सूचना देने की अपील की है। अभियान लगातार जारी है।

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-8 पुलिस ने वर्ष 2024 में दर्ज एक्साइज एक्ट के एक मामले में बरामद 346 पेटी यानी 4152 बोतल अंग्रेजी शराब का न्यायालय के आदेश पर निस्तारण किया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब के निस्तारण के लिए थाना सेक्टर-8 की टीम ने अदालत में आवेदन किया था। मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के बाद जेएमआईसी फरीदाबाद श्री विरेंद्र कुमार ने शराब के निस्तारण के आदेश जारी किए। इसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत शराब को नष्ट किया गया।निस्तारण
की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एक्साइज और थाना सेक्टर-8 प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की कि अवैध शराब या मादक पदार्थों की सूचना कंट्रोल रूम 9999150000, डायल 112, हेल्पलाइन 9050891508 या स्थानीय पुलिस को दें।--

