छह पशु मुक्त कराए, पिकअप बरामद
Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
नूंह जिले की सीआईए टीम ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने एक पिकअप वाहन भी बरामद किया, जिसमें चार बैल और दो गाय थी। आरोपी शोएब और अक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुक्त पशुओं को गोशाला भेजा गया है।

नूंह, सरसमल। जिले की सीआईए टीम ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह पशु मुक्त कराए हैं। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। मामले में सदर थाना फिरोजपुर झिरका में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव पाठखोरी क्षेत्र में जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में चार बैल और दो गाय को क्रूरता से भरकर हरियाणा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शोएब निवासी अड़बर और अक्की निवासी मूलथान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुक्त कराए गए पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


