Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPolice Investigate CCTV Footage in Greater Faridabad for Leads on Doctor Shaheen Said
 2 खबरें

2 खबरें

संक्षेप: ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी में डॉक्टर शाहीन सईद की जानकारी नहीं मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने उनके दो पतों का खुलासा किया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने कभी उनका नाम नहीं सुना। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि दिल्ली विस्फोट की तह तक पहुंचा जा सके।

Tue, 11 Nov 2025 10:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी में लोगों को नहीं है शाहिन की जानकारी फरीदाबाद। अलफला यूनिवर्सिटी की डॉक्टर शाहीन सईद के बारे में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से उसके दो पतों की जानकारी आंतरिक तौर पर जारी की गई थी। इनमें से एक ग्रेटर फरीदाबाद की एक सोसाइटी का था। जबकि दूसरा अलफला यूनिवर्सिटी का। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटी में मंगलवार को जानकारी जुटाई गई, लेकिन डॉक्टर शाहिदा सईद के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों को उसके बारे में जानकारी नहीं थी। लोगों का कहना था कि उन्होंने न तो कभी इसका नाम सुना और न ही यहां पर कोई इस तरह की महिला रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। -- सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस फरीदाबाद। दिल्ली विस्फोट की तह में जाने के लिए पुलिस की टीमें इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में जुटी है। सबसे ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज यूनिवर्सिटी की खंगाली जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियां ये जानना चाह रहीं हैं कि यूनिवर्सिटी के डॉक्टर से मिलने के लिए कौन-कौन आता था। यहां के रजिस्टर भी कब्जे में लिए गए हैं। रजिस्टरों के जरिए भी पता लगाया जा रहा है कि इनसे मिलने के लिए कौन-कौन आता था। पुलिस को उम्मीद है कि इस कवायद से भी उनके नेटवर्क के बारे में बड़ी जानकारी हासिल हो सकेगी। --