Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPolice Form Teams to Capture Shooter of 12th Grader Kanika Jain in Ballabgarh
छात्रा के हमलावर को पकड़ने के लिए एनसीआर में छापेमारी ततत

छात्रा के हमलावर को पकड़ने के लिए एनसीआर में छापेमारी ततत

संक्षेप: बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में 12वीं कक्षा की छात्रा कनिका जैन को गोली मारने के आरोपी जतिन मंगला की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। कनिका का ऑपरेशन हो चुका है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी रावल इंस्टीट्यूट में क्लर्क है और उसने घायल छात्रा को करीब एक साल से जानता था।

Tue, 4 Nov 2025 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

बल्लभगढ़ संवाददाता। बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम 12वीं कक्षा की छात्रा कनिका जैन को गोली मारने वाले आरोपी युवक को पकड़ने के लिए चार टीम गठित कर दी हैं। पुलिस दिल्ली एनसीआर में छापेमारी कर रही हैं। उधर, छात्रा का एक ऑपरेशन हो चुका है, जबकि उसके दो ऑपरेशन और भी होने बताए हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। गौरतलब है कि भगत सिंह कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र जैन की बेटी कनिका जैन 12वीं की छात्रा है। वह जेईई की तैयारी कर रही है और चावला कॉलोनी में 100 फुट रोड पर क्लास मीट लाइब्रेरी में पढ़ती है। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह श्याम कॉलोनी स्थित क्लास मीट लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी रास्ते में उसे गोली मारी गई। ----------- रावल इंस्टीट्यूट में क्लर्क है युवक आरोपी जतिन मंगला रावल इंस्टीट्यूट में पिछले दो साल से क्लर्क के पद पर नौकरी करता है। इसकी जानकारी रावल इंस्टीट्यूट के मैनेजर अनिल प्रताप ने दी है। उन्होंने खुलासा किया कि वह उनके यहां पर पिछले दो साल से काम कर रहा है। शहर में ही आरोपी पीजी में रह रहा था। ---------------------- दीवाली से पहले मां से लड़ाई कर निकला था गांव सरमथला में परचून की दुकान करने वाली विधवा हेमलता का कहना है कि उनके पति किशन चंद का देहांत करीब 26 साल पहले हो चुका है। उनके दो बेटे हैँ। जिनमें से जतिन मंगला छोटा बेटा है। उन्होंने बताया कि जतिन दीपावली से पहले झगड़ा करके घर छोड़कर चला गया था और जबरदस्ती एक लाख रुपये ले गया। उन्हें पता लगा है कि उसका बेटा घायल लड़की के घर के आसपास पीजी में किराये पर रहता था। मां का कहना था कि उनका बेटा घायल बेटी को करीब एक साल से जानता है। ---------------------- कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ते थे कनिका और जतिन छात्रा कनिका जैन पहले चावला कॉलोनी की क्लास मीट लाइब्रेरी में पहले पढ़ती थी। उसके बाद शिवम लाइब्रेरी में पढ़ना शुरू किया। जहां पर आरोपी भी पढ़ने के लिए आता था। लाइब्रेरी संचालिका ने बताया कि माहौल खराब होने के चलते दोनों को लाइब्रेरी से निकाल दिया गया। इसके बाद कनिका ने क्लास मीट लाइब्रेरी की दूसरी ब्रांच में पढ़ना शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी लाइब्रेरी संचालक दीप ने दी। ------------------ महिला आयोग ने अफसरों को दिए निर्देश बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार की देर शाम लाइब्रेरी से वापस लौटते समय छात्रा को गोली मारने के मामले का हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग द्वारा इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पुलिस अफसरों को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। ------------------ युवक ने एक दिन पहले परिवार से मांगी थी माफी इससे पहले घायल छात्रा की बहन ने बताया कि गोली मारने से दो दिन पहले आरोपी ने उनके परिवार से माफी मांगी थी। जिसके कारण उन्होंने पुलिस में शिकायत नही की थी। उसकी बहन ने घर पर बताया था कि आरोपी उसका पीछा करता है और उसकी बहन उस लड़के को जानता नही थी। गोली लगने से दो दिन पहले 31 अक्तूबर को उसकी बहन ने बताया था कि यह लड़का उसका पीछा करता है। ------------------ आरोपी जतिन मंगला की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसे काबू करने के लिए पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। - यशपाल, पुलिस प्रवक्ता