Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPolice File Cases Against Two Youths for Rape of 14-Year-Old Girl in Faridabad
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर मुकदमा

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में दो पर मुकदमा

संक्षेप:

फरीदाबाद में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में डबुआ थाना पुलिस ने अंकुश और सैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, अंकुश ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और वह अब गर्भवती है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Dec 12, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, संवाददाता। चौदह साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की मामले में डबुआ थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डबुआ थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी भतीजी की उम्र 14 साल है। पड़ोस में वह कुछ समय पहले सामान लेने जाती थी तो वहीं अंकुश नाम की एक लड़के ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि अंकुश ने अपने एक दोस्त सेफ के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि वह अब गर्भवती भी हो चुकी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़िता का कहना है कि अंकुश और सैफ एक ही कंपनी में काम करते हैं और वह उनकी बेटी को कंपनी में ही ले जाते थे और वहां पर ही दुष्कर्म किया करते थे। पुलिस ने इस संदर्भ में अंकुश और सैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर रेप फरीदाबाद, संवाददाता। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सारन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी का कहना है कि फरीदाबाद के रहने वाले नाजिम खान ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शादी करने का भरोसा दिलाया। उसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने संदर्भ में पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।