
अवैध शराब की बिक्री को लेकर छापेमारी
तावडू थाना पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट के तहत अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से कई आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है और भविष्य में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान जारी रहेगा।
नूंह। तावडू थाना पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट के तहत देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर कार्रवाई की। पुलिस की दबिश के बाद कई लोग अपने घर छोड़कर फरार हो गए और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तावडू थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार को सूचना मिली थी कि शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि कई लोग अपने घर खाली कर भाग गए हैं और पुलिस इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

प्रभारी ने बताया कि शहर में अवैध शराब बेचने के संदेह में कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है और स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के लाइसेंसी शराब ठेकों के बाहर अवैध अड्डों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई और बाहर शराब पीने वालों को चेतावनी दी। पुलिस का कहना है कि जिले को अवैध शराब के व्यापार से मुक्त करना प्राथमिक लक्ष्य है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रवक्ता ने जनता से अपील की कि नशा, जुआ, सट्टा या अवैध शराब की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




