पलवल पुलिस ने एक माह में चार सौ आरोपी गिरफ्तार किए

Feb 04, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

पलवल पुलिस ने एक माह में 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 8 इनामी और 24 उद्घोषित अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने नशा, हथियार, शराब और चोरी के मामलों में बड़ी बरामदगी की। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की।

पलवल पुलिस ने एक माह में चार सौ आरोपी गिरफ्तार किए

पलवल। जिले की पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। एक माह में पुलिस ने 8 इनामी, 24 उद्घोषित अपराधी और 76 बेल जंपर समेत 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान हथियार, नशा, शराब और चोरी की बड़ी बरामदगी भी की गई। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मुताबिक जिले के सभी थाना प्रभारियों और विशेष इकाइयों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जनवरी माह में ऑपरेशन ट्रैकडाउन और विशेष अभियानों के तहत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान लूट, डकैती, हत्या और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले बेल जंपरों और लंबे समय से फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में 17 आरोपियों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ 12 मामले दर्ज किए गए। इनके पास से गांजा, स्मैक, हेरोइन और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। अवैध हथियार रखने वाले 20 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देसी कट्टे, पिस्टल, मैगजीन और कारतूस जब्त किए गए। शराब के अवैध कारोबार में शामिल 18 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके पास से देशी, अंग्रेजी शराब और बीयर की सैकड़ों बोतलें बरामद की गईं। वहीं जुआ और सट्टे में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर नकदी जब्त की गई। चोरी और सेंधमारी के 12 मामलों का खुलासा कर 21 आरोपियों को पकड़ा गया। उनसे करीब 50 लाख रुपये की नकदी, आभूषण और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसपी वरुण सिंगला ने कहा कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।