हथौड़ा गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

सीआईए होडल की टीम ने हथौड़ा सहित अन्य हथियारों से मारपीट के मुख्य आरोपी हर्ष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।

हथौड़ा गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

पलवल ,अजित कुमार। सीआईए होडल की टीम ने थाना शहर क्षेत्र अंतर्गत हुई हथौड़ा सहित अन्य हथियारों से मारपीट मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ केबाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया था। पुलिस ने आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि शहर थाना अंतर्गत हथौड़ों से मारपीट करने की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी हर्ष को सीआईए (अपराध शाखा) होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने मुठभेड़ के बाद दबोचने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि 27 मई को अपराध शाखा होडल के प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह अपनी टीम के साथ दिल्ली-आगरा हाईवे पर हसनपुर फ्लाईओवर के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना शहर में हथौड़ा आदि हथियारों से रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी अमित डागर के साथ मारपीट में नामजद आरोपी मित्रोल निवासी हर्ष अवैध हथियार के साथ किसी अन्य अपराध को अंजाम देने की फिराक में होडल से गोडोता रोड, बेढा पट्टी कट के पास घूम रहा है।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी हर्ष ने पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश की पुलिस टीम ने जब आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर सीधी गोली चला दी।

दाहिने पैर में गोली लगी

पुलिस ने भी जबाबी करवाई में पुलिस पर गोली चला दी। इस दौरान आरोपी हर्ष के दाहिने पैर में गोली जा लगी, जिसके बाद वह लड़खड़ा कर गिर पड़ा। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और खाली कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल भेजा गया। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने जैसे संगीन अपराधों के तहत पहले से चार मामले दर्ज हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्य आरोपी को कब गिरफ्तार किया गया?
मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।