अवैध वसूली करने के आरोप में पकड़ा
फिरोजपुर झिरका में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने इरफान उर्फ इफ्फा को गिरफ्तार किया। आरोपी वाहन मालिकों से पुलिस और आरटीओ के नाम पर पैसे वसूलता था। उसकी दुकान से प्रतिदिन 20-22 वाहनों से 100 रुपये वसूली करता था। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

नूंह। फिरोजपुर झिरका में अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन मालिकों से पुलिस और आरटीओ के नाम पर पैसे वसूलता था। आरोपी की पहचान इरफान उर्फ इफ्फा निवासी हिरवाड़ी बामनखेड़ी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अवैध वसूली करने की बात स्वीकार कर ली। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह मामला थाना सदर फिरोजपुर झिरका में 30 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया था। शिकायत गांव टोंका निवासी परवेज ने दी थी। शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग दलालों और अधिकारियों के नाम पर वाहन मालिकों से जबरन पैसे वसूल रहे हैं।आरोपी
ने बताया कि वह कामेडा पेट्रोल पंप के सामने टायर पंचर की दुकान चलाता है। इसी दुकान के सहारे वह रोजाना 20 से 22 वाहनों से प्रति वाहन 100 रुपये वसूलता था। उसने बताया कि पहले भी वर्ष 2023 में इसी तरह वसूली के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था और वह जमानत पर बाहर था।पुलिस के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई के फोनपे खाते में कई बार पैसे भी ट्रांसफर करवाए थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसके साथ दो अन्य लोग भी इस काम में शामिल थे। पुलिस अब रकम और मोबाइल की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


