अपराधी को छुड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Jan 23, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल में थाना बहीन पुलिस ने एक आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया है, जिसने उद्घोषित अपराधी जावेद को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। 22 जनवरी 2026 को जावेद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसके परिवार ने पुलिस के साथ हाथापाई की। पुलिस ने आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपराधी को छुड़ाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलवल। थाना बहीन पुलिस ने पुलिस कार्य में बाधा डालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उद्घोषित अपराधी को छुड़ाया था। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस प्रवक्ता के जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना बहीन पुलिस ने वर्ष 2008 से उद्घोषित अपराधी घोषित जावेद को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के मामले में आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया है। थाना बहीन प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि 22 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि जावेद निवासी आलीमेव अपने घर पर मौजूद है।

जावेद थाना हथीन के एक मामले में माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया। इसी दौरान जावेद के परिवार के कई सदस्यों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जावेद को छुड़ाकर फरार कर दिया। इस हमले में शामिल आरोपियों में से ताहिर को मौके पर काबू कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।