Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPolice Arrest Two Suspects in Faridabad Rape Case Involving Married Woman
महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

फरीदाबाद में एक शादीशुदा 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो मथुरा और झांसी के रहने वाले हैं। महिला को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

Dec 31, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। शादीशुदा 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मथुरा और झांसी के रहने वाले हैं। आरोपियों ने जिस वैन में वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने इसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज करने के लिए दो टीमों का गठन किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला से दुष्कर्म की घटना से पुलिस की मुस्तेदी पर सवाल खड़े हो रहे थे। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को जो मिले, इसी के आधार पर वैन को बरामद करने से लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की बहन का कहना है कि उनकी बहन शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहती है। आरोप है कि मंगलवार रात युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसकी बहन को गाड़ी में बैठाया था। फिर उसके साथ गाड़ी में दुष्कर्म किया। फरीदाबाद के कल्याणपुरी इलाके में रहने वाली पीड़िता की बहन ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे छोटी बहन का फोन आया कि घर में मां से कहासुनी हो गई है। इसलिए दोस्त के घर जा रही है और वह दो-तीन घंटे में वापिस आ जाएगी। बहन ने बताया कि दोस्त के घर से निकलने में उसे देर हो गई। जब वह रात करीब 12 बजे दो नंबर चौक से कल्याणपुरी 3 नंबर चौक तक जाने के लिए गाड़ी ढूंढ रही थी, तब उसने वैन से लिफ्ट ली। उसमें 2 युवक सवार थे। दोनों युवक उसे कल्याणपुरी चौक के बजाय गुरुग्राम रोड की ओर ले गए। चेहरे पर 12 टांके आए आरोपी महिला को गुरुग्राम हनुमान मंदिर से भी आगे ले जाकर उसे तीन घंटे तक वैन में बंधक बनाकर घूमाते रहे। इस दौरान उन्होंने महिला से दुष्कर्म किया। उसने विरोध भी किया, लेकिन गाड़ी से बाहर आवाज नहीं निकल पाई। रोड सुनसान थी, जिससे कोई सुन नहीं पाया। बहन के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब तीन बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक स्थित मुल्ला होटल के पास महिला को चलती वैन से फेंक दिया। पुलिस ने वैन भी बरामद की आरोपियों ने पीड़िता को चलती वैन से फेंक दिया सुबह करीब 3:30 बजे छोटी बहन ने उसे करीब 10 से 12 बार फोन किया और उसने पूरी घटना बताई। जब वह उसे लेने मौके पर पहुंची तो देखा कि वह खून से लथपथ थी, कपड़े फटे हुए थे और वह बुरी तरह रो रही थी। पुलिस प्रवक्ता यश्पाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और वैन भी बरामद कर ली है। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच-48 कर रही है।