Faridabad News: उमस और गर्मी से राहत मिली

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: सिंगल फरीदाबाद। शुक्रवार को जिले में बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते मौसम

Faridabad News: उमस और गर्मी से राहत मिली

Faridabad News: सिंगल फरीदाबाद। शुक्रवार को जिले में बादलों की आवाजाही और हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों ने दिनभर सुहाने मौसम का आनंद लिया।जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में एक डिग्री कम रहा। वहीं वातावरण में नमी (आर्द्रता) का स्तर भी घटकर 64 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक दिन पहले गुरुवार को आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

नमी कम होने और हवा चलने से उमस का असर भी कम महसूस हुआ।मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों तक जिले में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है और मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा बना रह सकता है। हालांकि विभाग ने लोगों को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: उमस और गर्मी से राहत मिली