ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादजूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

फरीदाबाद। छांयसा में शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आय़ोजन हुआ। इस...

जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 05 Mar 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। छांयसा में शुक्रवार को आयोजित जिलास्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आय़ोजन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन यशपाल रावत पहुंचे। प्रतियोगिता के आयोजकों ने उनका सम्मान किया। इसके बाद संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की बेहतर खेल नीति के कारण ही आज ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध हो रहे है और उन्हें आगे बढऩे का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है व आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम भारवर्ग में साहिल विजेता रहे। 70 किलोग्राम भारवर्ग में मनीष, 74 किलोग्राम भारवर्ग में गौरव और 79 किलोग्राम भारवर्ग में यश को पहला स्थान मिला। वहीं 86 किलोग्राम भारवर्ग में निखिल पहले और शिवांशु दूसरे स्थान पर रहे। 97 किलोग्राम भारवर्ग में विवेक को पहला और 125 किलोग्राम भारवर्ग में मोहित को पहला स्थान मिला। महिला वर्ग में 57 किलोग्राम भारवर्ग में आकांक्षा, 62 किलोग्राम भारवर्ग में महक व 65 किलो में कुमकुम ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता खिलाडिय़ों को यशपाल रावत ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक तंवर, हुकम दीक्षित, डीग्बर चौधरी, मनोज चंदावली, अश्विनी शर्मा, अक्षय राठी, अमित राठी, पवन सैनी, शोभाराम, जयचंद, शेरा पहलवान, ब्रजेश सोलंकी, बाबा सिंधू, रोहतास भाटी, संकेत भाटी, पवन भाटी, दीपक गौर, ओमप्रकाश भाटी, अशोक तवर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें