Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPeople Avoid Booking Aravali Farmhouses After Illegal Constructions Demolished
शादी के लिए अरावली में फार्म हाउस बुक से परहेज

शादी के लिए अरावली में फार्म हाउस बुक से परहेज

संक्षेप: फरीदाबाद में अरावली स्थित फार्म हाउस की बुकिंग में कमी आई है। वन विभाग द्वारा अवैध निर्माण हटाने के कारण लोगों को रिफंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। अब लोग दिल्ली या सीकरी के फार्म हाउस बुक कर रहे हैं। इससे सूरजकुंड रोड पर जाम की स्थिति में कमी आएगी।

Tue, 4 Nov 2025 11:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। इस बार लोग अरावली स्थित फार्म हाउस बुक कराने से बच रहे हैं। इसकी मुख्य वजह वन विभाग द्वारा अरावली में हटाए गए अवैध निर्माण हैं। वन विभाग की कार्रवाई के बाद एडवांस बुकिंग कराने वालों को अपना रिफंड वापस लेने में काफी परेशानी आई थी। इसके चलते लोग अरावली में फार्म हाउस बुक कराने की बजाय दिल्ली या फिर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सीकरी के फार्महाउस बुक करवा रहे हैं। बता दें कि सूरजकुंड रोड पर 40 से 45 फार्म हाउस थे। शादियों के दिनों में लगभग सभी फार्म हाउस बुक रहते हैं और महीनों पहले ही एडवांस बुकिंग करानी पड़ती थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूल्हा पक्ष बैंडबाजा- बारात के साथ अपनी दुल्हनिया को ब्याहने जाता है। उनका शादी का जश्न सूरजकुंड रोड पर चलने राहगीरों के परेशानी का सबब बन जाता था। बारात की वजह से सूरजकुंड रोड पर जाम की स्थिति रहती थी। लोगों को काफी परेशानी होती थी। वन विभाग की कार्रवाई फार्म हाउस टूटने से सूरजकुंड रोड से निकलने वाले लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं। सूरजकुंड रोड पर दो-तीन ही फार्म हाउस बचे हैं, जो वैध और पीएलपीए के अंतर्गत नहीं आते। इस बार लोगों को जाम से काफी राहत मिलने वाली है। ----- दिल्ली से आते थे लोग सूरजकुंड रोड स्थित फार्म हाउस दिल्ली की सीमा से लगते शहरों की तुलना में सस्ते पड़ते हैं। इसके चलते यहां पर फरीदाबाद के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के लोग फार्म बुक करने आते थे। अब उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग सीकरी में बने फार्म हाउस की ओर रुख करना पड़ रहा है। ---- अब इन लोगों को परेशानी हो रही फार्म हाउस की एडवांस बुकिंग चलती है। देव उठनी एकादशी से खरमास लगने तक विवाह कार्यक्रम चलते और खरमास के दौरान विवाह सहित अन्य तरह के मांगलिक कार्यक्रम बंद रहते हैं। इस बार खरमास 15 दिसंबर से 14 जनवरी तक है। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होंगे। फार्म बुक कराने में उन लोगों को परेशानी आ रही है, जिनके यहां 15 जनवरी के बाद विवाह होना है। ग्रेटर फरीदाबाद के कुबेर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 18 जनवरी को शादी है। सूरजकुंड रोड पर फार्म हाउस टूटने से परेशानी आ रही है। उन्हें सीकरी में महंगे दामों पर फार्म हाउस बुक कराना पड़ा है। साढ़े पांच लाख रुपये में केवल फार्म हाउस बुक हुआ है।