Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsPeaceful Elections Held for Whirlpool of India Employees Union in Faridabad
वर्लपूल ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के चुनाव संपन्न
फरीदाबाद में वर्लपूल ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। सुरेंद्र सिंह को प्रधान और राजेंद्र सचदेवा को महासचिव चुना गया। अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादMon, 18 Aug 2025 10:54 PM

फरीदाबाद। वर्लपूल ऑफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन के चुनाव चुनाव अधिकारी मुकेश शर्मा की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव में सुरेंद्र सिंह को प्रधान और राजेंद्र सचदेवा को महासचिव चुना गया। इसके अलावा परमदेव राय उप प्रधान, चंद्रपाल गुप्ता सह सचिव, कैलाश चंद संगठन सचिव, भूदेव शर्मा कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार कार्यालय सचिव, कन्हैयालाल प्रचार सचिव तथा विजय बहादुर कानूनी सचिव चुने गए। चुनावी आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से राजेंद्र सचदेवा ने संभाली। यूनियन सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




