पीसीके अकादमी पांच विकेट से जीती
Apr 05, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
फरीदाबाद के गांव भूपानी में खेले गए 82वें पीसीके कप में मेजबान पीसीके क्रिकेट अकादमी ने फायर हंक्स को पांच विकेट से हराया। फायर हंक्स ने 20 ओवर में 205 रन बनाये, जबकि पीसीके ने 206 रन बनाकर जीत हासिल की। आकांश ने 90 और शमीम अली ने 58 रन बनाए। शमीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फरीदाबाद। गांव भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर खेले गए 82वें पीसीके कप के मुकाबले में मेजबान पीसीके क्रिकेट अकादमी ने फायर हंक्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की। फायर हंक्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर जीत हासिल की। आकांश न 90, शमीम अली ने नाबाद 58 रन बनाए। फायर हंक्स की ओर से प्रशांत झा ने चार विकेट लिए। शमीम अली को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


