धान खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
पलवल में अपराध जांच शाखा ने लाखों रुपये की धान धोखाधड़ी के मामले में दूसरा आरोपी यशपाल को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता हरकिसन ने बताया कि आरोपी आशु गंभीर ने 85 टन धान खरीदा था, लेकिन 29.95 लाख रुपये में से केवल 9.33 लाख रुपये चुकाए। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी।

पलवल, अजित कुमार। अपराध जांच शाखा ने लाखों रुपये की धान धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता गाँव काशीपुर निवासी हरकिसन, जिनकी हसनपुर अनाज मंडी में ''हरे कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी'' के नाम से फर्म है, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अंबाला स्थित ''करुणा निधान एग्रो टैंक प्रा० लि०'' के डायरेक्टर आशु गंभीर ने उनसे करीब 85 टन धान खरीदा था। कुल बकाया राशि 29,95,100 रुपये बनी थी। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार मांगने पर आरोपी ने केवल 9.33 लाख रुपये चुकाए, लेकिन शेष 20,62,100 रुपये देने से इनकार कर दिया।
जब व्यापारी अपनी रकम मांगने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 मार्च को आरोपी आशु गंभीर को सोहना से गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड उपरांत जेल भेज दिया था । कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी कुरुक्षेत्र निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


